बलिया के रतसर में ऑटो एजेंसी से नई बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

बलिया के रतसर बाजार स्थित भृगु ऑटोमोबाइल एजेंसी से 28 सितंबर की रात एक नई बाइक चोरी हो गई। चोरों ने छत के रास्ते घुसकर बाइक को रस्सी से नीचे गिराया, जिसका वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है। पुलिस ने तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।