महुआडीह में भाजपा नेताओं ने पुलिस की बाइक सीज करने पर जताया विरोध

महुआडीह में दशहरा मेले के दौरान पुलिस द्वारा छह बाइकों को सीज करने पर भाजपा नेताओं ने थाने में विरोध जताया। मंडल अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय ने आरोप लगाया कि पुलिस ने वाहन मालिकों को बिना समय दिए कार्रवाई की।