गाजीपुर के सिधौना में भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट, 5 पर केस दर्ज
गाजीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के सिधौना में भाजपा के नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम के दौरान कार हटाने को लेकर विवाद हुआ। इस विवाद में भाजपा कार्यकर्ता संदीप यादव के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने दो नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।