गोरखपुर में खून की तस्करी का भंडाफोड़, 100 यूनिट ब्लड के साथ दो गिरफ्तार
गोरखपुर में पुलिस और औषधि विभाग ने खून की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। मंगलवार को भगत चौराहे के पास एक कार से 100 यूनिट रेड ब्लड सेल्स बरामद कर मुरादाबाद के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।