आजमगढ़: निजामाबाद में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र के चंदाभारी गांव में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। शव की स्थिति खराब होने के कारण मृतक की पहचान नहीं हो सकी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।