देवरिया: 4 साल के बच्चे का शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के उधोपुर गांव में 2 अक्टूबर को सेप्टिक टैंक में गिरकर 4 साल के ओम उर्फ कन्हैया की मौत हुई थी। परिजनों ने शव दफना दिया था, लेकिन प्रशासन ने अब शव निकालकर पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया है।