देवरिया: CRPF जवान देवानंद यादव का शव गांव पहुंचा, अंतिम संस्कार सरयू घाट पर

छत्तीसगढ़ के सुकमा में तैनात CRPF के उप निरीक्षक देवानंद यादव (24) का शव गुरुवार सुबह उनके पैतृक गांव करजहां पहुंचा। 12 अक्टूबर को ड्यूटी के दौरान गोली लगने से उनकी मौत हुई थी, जिसके बाद अंतिम संस्कार सरयू घाट पर किया गया।