झंगहा में फरेन नाले में मिला 70 वर्षीय महिला का शव
झंगहा थाना क्षेत्र के जंगल रसूलपुर नंबर दो में 30 सितंबर को लापता हुई 70 वर्षीय लक्ष्मीना देवी का शव शुक्रवार सुबह फरेन नाले में मिला। मानसिक रूप से अस्वस्थ लक्ष्मीना देवी के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।