गोरखपुर: आठ दिन से लापता बुजुर्ग महिला अंजली राय का शव खेत में मिला

गोरखपुर के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के खैराबाद टोला डूडी में 68 वर्षीय अंजली राय का शव धान के खेत में मिला। महिला आठ दिन पहले घर से लापता हुई थीं और मानसिक रूप से बीमार थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।