गाजीपुर: प्रेमी के शादी से इनकार पर युवती सोनी राजभर ने खाया जहर, 19 घंटे बाद हुआ अंतिम संस्कार

गाजीपुर के कासिमाबाद क्षेत्र के महरौड़ा गांव में 22 वर्षीय सोनी राजभर ने शादी से इनकार के बाद जहर खा लिया। परिजनों ने आरोपी गोविंद राजभर की गिरफ्तारी की मांग की, जिसके बाद प्रशासन के आश्वासन पर 19 घंटे बाद अंतिम संस्कार किया गया।