गाजीपुर: गंगा में डूबे राकेश कुमार का शव 24 घंटे बाद मिला
गाजीपुर के पोस्ता घाट पर गंगा में डूबे 32 वर्षीय राकेश कुमार का शव शनिवार शाम 4 बजे बरामद हुआ। वह अपने जीजा को बचाते समय भंवर में फंस गए थे। राकेश की शादी 2019 में हुई थी और उनकी चार साल की बेटी है।