बलिया के रेवती में कुएं से मिला युवक संदीप चौहान का शव, हत्या का आरोप

रेवती (बलिया) में 25 सितंबर से लापता संदीप चौहान (23) का शव रविवार को कुएं में मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।