बलिया: पोखरे में मिला प्रेमचंद राजभर का शव, दो दिन से थे लापता
फेफना थाना क्षेत्र के मिठवार गांव में 40 वर्षीय प्रेमचंद राजभर का शव शुक्रवार को पोखरे में मिला। वह बुधवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए गए थे और उसके बाद से लापता थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।