देवरिया के पुरना छापर गांव में छात्र आर्यन की छत से गिरकर मौत
देवरिया के पुरना छापर गांव में 13 वर्षीय छात्र आर्यन की छत से गिरने से मौत हो गई। वह बाथरूम करने गया था, जहां पैर फिसलने से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।