खानपुर में किराना दुकान से 15 हजार रुपये और दो लाख का सामान चोरी

खानपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में एक किराना स्टोर में शनिवार रात चोरों ने तीन जगह सेंध लगाकर 15 हजार रुपये नकद और दो लाख रुपये का सामान चुरा लिया। घटना के समय दुकान के मालिक रामलीला में भाग ले रहे थे, और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।