प्रयागराज में दीपावली-छठ पर 148 अतिरिक्त बसें चलेंगी
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम 6 से 17 नवंबर तक प्रयागराज परिक्षेत्र में 148 अतिरिक्त बस ट्रिप चलाएगा। वाराणसी, लखनऊ और गोरखपुर रूट पर सबसे अधिक बसें होंगी, यात्रियों की सुविधा के लिए बसें हर 5 से 20 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध रहेंगी।