गोरखपुर में किराए के विवाद में सीआईएसएफ जवान की हत्या, चालक गिरफ्तार

गोरखपुर के गीडा क्षेत्र में सीआईएसएफ जवान कर्मबीर यादव की हत्या का मामला सामने आया है। कैब चालक सुनील कुमार यादव ने बकाया किराए को लेकर विवाद के बाद जवान को कार से धक्का देकर गिराया और ईंट से हमला किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।