देवरिया में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 24-25 अक्टूबर को शिविर

देवरिया में 24 और 25 अक्टूबर को दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए निशुल्क सहायक उपकरणों का पंजीकरण शिविर आयोजित होगा। यह शिविर कृषक इंटर कॉलेज, विशुनपुर कला में सुबह 9 बजे से शुरू होगा, जिसमें ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, वॉकर जैसे उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।