आजमगढ़: परीक्षा के लिए बस न मिलने से अभ्यर्थियों में हड़कंप
आजमगढ़ में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के लिए आए अभ्यर्थियों को बस सेवा न मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात 10 बजे के बाद अयोध्या और अंबेडकरनगर के लिए कोई बस नहीं चल रही है, जिससे अभ्यर्थियों में परीक्षा केंद्र तक पहुंचने को लेकर चिंता बढ़ गई है।