मऊ: शादियाबाद-नंदगंज मार्ग पर चलती कार में आग, चालक ने बचाई जान
मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र के अमिला गांव निवासी चालक अभिषेक प्रजापति ने बुधवार को शादियाबाद-नंदगंज मुख्य मार्ग पर चलती कार में आग लगने पर सूझबूझ से अपनी जान बचाई। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग ने कार को पूरी तरह से जलाकर खाक कर दिया।