आजमगढ़: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार पलटने से पिता-पुत्र की मौत, तीन घायल
आजमगढ़ जिले के तहबरपुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक कार के डिवाइडर से टकराकर पलटने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसे में एक महिला और दो बच्चे घायल हुए हैं। परिवार दिल्ली से मऊ में रिश्तेदारी की शादी में शामिल होने जा रहा था।