गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म-1 पर चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम एक चालक ने बारिश से बचाने के लिए अपनी कार प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर चढ़ा दी, जिससे भगदड़ मच गई। रेलवे सुरक्षा बल ने चालक जितेंद्र कुमार दुबे के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।