गाजीपुर में दशहरा मेले से लौट रहे लोगों को कार ने मारी टक्कर, छह घायल

गाजीपुर जिले के मोहम्मदबाद कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े छह लोगों को टक्कर मार दी, जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।