देवरिया विधायक शलभ मणि त्रिपाठी के खिलाफ भ्रामक पोस्ट, दो भाइयों पर केस दर्ज

देवरिया सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी के खिलाफ सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने के आरोप में बांस देवरिया निवासी दीपांशु और विकास यादव पर मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता अभिजीत त्रिपाठी ने पुलिस को स्क्रीनशॉट और लिंक दिए हैं।