आजमगढ़ में राशन वितरण में गड़बड़ी, कोटेदार के खिलाफ केस दर्ज
आजमगढ़ के जहानागंज विकासखंड के मंदे गांव में उचित दर दुकान के निरीक्षण में 82.13 क्विंटल खाद्यान्न की कमी पाई गई। 453 पंजीकृत कार्डधारकों में से केवल 272 को राशन दिया गया, जिसके बाद महिला कोटेदार मुन्नी देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।