आजमगढ़ में बिजली विभाग के खिलाफ मुकदमा, बुजुर्ग की करंट से हुई मौत

आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र के चकमाली गांव में 29 सितंबर को बिजली के खंभे में करंट लगने से 72 वर्षीय सुरेंद्र प्रताप सिंह की मौत हो गई। मृतक के पुत्र दीपक सिंह की तहरीर पर बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।