देवरिया: ग्राहक सेवा केंद्र से 23.09 लाख रुपये के गबन में छह पर केस दर्ज
देवरिया के सलेमपुर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र से 23.09 लाख रुपये के गबन के मामले में कोर्ट के आदेश पर पूर्व शाखा प्रबंधक अमित कुमार राकेश और उनकी पत्नी समेत छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि ग्राहकों की जमा रकम को अन्य खातों में स्थानांतरित कर हड़प लिया गया।