मधुबन में घर में घुसकर महिलाओं पर जानलेवा हमला, 6 नामजद पर केस दर्ज

मधुबन थाना क्षेत्र के बखरियां गांव में 24 सितंबर को घर में घुसकर महिलाओं पर जानलेवा हमला करने के आरोप में छह नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता देवती ने बताया कि आरोपियों ने उनकी बेटियों के साथ मारपीट की और धमकी दी।