गोरखपुर में बाइक राइड के दौरान युवक की मौत, आयोजकों पर लापरवाही का आरोप
गोरखपुर में बाइक राइड के दौरान स्वराज सिंह की मौत हो गई, जबकि उनका मित्र हर्ष घायल हो गया। मृतक के पिता ने आयोजकों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।