जमानियां में जनगणना प्रशिक्षण पूरा, 770 कार्मिकों को मिली ट्रेनिंग
गाजीपुर जिले के जमानियां में जनगणना 2026-27 के लिए 770 कार्मिकों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 15 नवंबर से स्वगणना की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसमें प्रशिक्षित प्रगणक और सुपरवाइजर घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे।