चंदौली: गाजीपुर-सैयदराजा NH 24 पर सड़क पटरी निर्माण में घोटाले का आरोप
चंदौली के कंजहरा गांव में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह ने गाजीपुर-सैयदराजा NH 24 पर सड़क पटरी न बनने के विरोध में एक दिवसीय धरना दिया। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।