जमानियां में नवीन गृहकर वसूली के खिलाफ सभासदों का अनिश्चितकालीन धरना जारी
गाजीपुर के जमानियां नगर पालिका परिषद में नवीन गृहकर की वसूली को लेकर सभासदों का अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। सभासदों ने पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वसूली पर रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।