देवरिया में स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वच्छता अभियान, सफाई पर जोर
देवरिया जिले में 27 अक्टूबर को स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, प्रसव कक्ष और शौचालयों की सफाई की गई, लेकिन सलेमपुर सीएचसी में गंदगी की स्थिति ने सवाल उठाए।