मऊस्वास्थ्य

मऊ: रामघाट पर 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान में छात्रों ने श्रमदान और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की

मऊ के दोहरीघाट स्थित रामघाट पर 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत श्रमदान, रंगोली प्रतियोगिता और स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नदियों और घाटों की स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को नदी संरक्षण के लिए प्रेरित करना था।