बलिया, आजमगढ़, गाजीपुर समेत कई जिलों में लेखपालों का आंदोलन शुरू

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने 10 साल से लंबित मांगों को लेकर शनिवार से चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया। लेखपालों ने विभिन्न तहसीलों में धरना दिया और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा, साथ ही 24 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी।