गोरखपुर में सीएम योगी के कार्यक्रम के लिए यातायात डायवर्जन लागू

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक नवंबर को चारफाटक ओवरब्रिज पर प्रस्तावित कार्यक्रम के चलते गोरखपुर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 31 अक्टूबर से कार्यक्रम समाप्ति तक दोपहिया वाहनों को छोड़कर सभी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।