आजमगढ़ में बाइक और स्कूल बस की टक्कर, युवक की मौत, टाइल्स मिस्त्री घायल
आजमगढ़ के जीयनपुर में सेंट जेवियर्स स्कूल के पास बाइक और स्कूल बस की टक्कर में 26 वर्षीय मुकेश राजभर की मौके पर मौत हो गई। साथ में सवार टाइल्स मिस्त्री मानिकचंद चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।