बलिया में बोलेरो और मैजिक की टक्कर, 6 लोग गंभीर रूप से घायल
बलिया के उभांव थाना क्षेत्र में सोमवार रात तिरनई पेट्रोल पंप के पास बोलेरो और मैजिक की जोरदार टक्कर हुई। हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया।