गाजीपुर के मरदह में दो ट्रकों की टक्कर, चालक और खलासी घायल
गाजीपुर के मरदह क्षेत्र में वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर शनिवार देर रात दो ट्रकों की टक्कर हो गई। टक्कर में मध्य प्रदेश जा रहे ट्रक के चालक अरविंद बैरागी और खलासी दुर्गेश बैरागी को मामूली चोटें आईं, जिनका उपचार किया गया।