बलिया में दो दिवसीय 'फोक फेस्टिवल' का आयोजन, भोजपुरी संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा

बांसडीह के मिश्रवलिया मैरीटार चौराहे पर 10 और 11 अक्टूबर को 'बलिया फोक फेस्टिवल' का आयोजन किया जा रहा है। इस उत्सव में कवि सम्मेलन, नाटक, लोकगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिसका उद्देश्य भोजपुरी लोक संगीत और साहित्य का संरक्षण करना है।