बैरिया में जाति प्रमाण पत्र के लिए लेखपाल पर रिश्वत और परेशान करने के आरोप

बैरिया में क्षेत्रीय लेखपाल विशाल कुमार पर जाति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए आठ हजार रुपये रिश्वत मांगने और ग्रामीणों को परेशान करने का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने तहसीलदार से शिकायत की, जिसके बाद जांच के निर्देश दिए गए हैं।