गाजीपुर में श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन

गाजीपुर में अति प्राचीन श्रीरामलीला कमेटी हरिशंकरी द्वारा आयोजित 19 दिवसीय रामलीला का समापन शनिवार को हुआ। राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने श्रीराम का तिलक कर राज्याभिषेक किया।