गोरखपुर: 10 साल की बच्ची से रेप-हत्या मामले में सुनवाई टली
गोरखपुर में 10 साल की बच्ची के अपहरण, रेप और हत्या के मामले में गुरुवार को कोई गवाह अदालत में नहीं आया, जिससे सुनवाई नहीं हो सकी। अगली सुनवाई 16 अक्टूबर को होगी। मामले में अब तक छह गवाहों की गवाही हो चुकी है।