गाजीपुर के गहमर में गैस सिलिंडर न मिलने पर उपभोक्ताओं ने किया हंगामा
गाजीपुर के सेवराई तहसील के गहमर में मंगलवार को गैस सिलिंडर न मिलने पर उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी ने एक सप्ताह पहले बुकिंग के साथ पैसे लिए थे, लेकिन गैस देने से मना कर दिया गया। खाद्य आपूर्ति निरीक्षक ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।