मऊ में नक्शा मंजूरी में देरी पर सिविल इंजीनियरों का ज्ञापन, DM से की कार्रवाई की मांग
मऊ जिले में भवन निर्माण के नक्शों की मंजूरी में हो रही देरी को लेकर सिविल इंजीनियरों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इंजीनियरों ने आरोप लगाया कि सिविल अवर अभियंता की जगह मैकेनिकल इंजीनियर की तैनाती से तकनीकी जांच में परेशानी हो रही है।