बलिया: रमेश राम को जानलेवा हमला, चोरी और आर्म्स एक्ट में साढ़े पांच साल की सजा

बलिया की अदालत ने रमेश राम को जानलेवा हमला, चोरी और आर्म्स एक्ट से जुड़े तीन मामलों में दोषी ठहराते हुए साढ़े पांच साल की सजा और 22 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना न भरने पर एक महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।