जमानियां में नवीन गृहकर वसूली के विरोध में सभासदों का धरना सातवें दिन भी जारी
जमानियां नगर पालिका परिषद में नवीन गृहकर की जबरन वसूली के खिलाफ सभासदों का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को सातवें दिन भी जारी रहा। सभासदों ने पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता पर तानाशाही और वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी दी है।