जमानियां नगर पालिका में सभासदों का धरना 17वें दिन भी जारी
गाजीपुर जिले के जमानियां नगर पालिका परिषद में सभासदों का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को 17वें दिन भी जारी रहा। सभासदों ने नवीन गृहकर की जबरन वसूली रोकने, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का विवरण सार्वजनिक करने और बोर्ड के प्रस्तावों को लागू करने की मांग की।