कुर्थीजाफरपुर में अधिशासी अधिकारी की कार्यशैली पर सभासदों का विरोध
कुर्थीजाफरपुर नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी की अनियमितता के खिलाफ सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष जफर अहमद को ज्ञापन सौंपा। सभासदों का आरोप है कि ईओ 10-20 दिन में कार्यालय आते हैं, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।