गाजीपुर: मां की हत्या के 11 साल बाद तीन दोषियों को उम्रकैद, 20-20 हजार का जुर्माना

गाजीपुर में 2015 में जगरानी देवी की हत्या के मामले में अपर जिला जज तृतीय श्वेता वर्मा की अदालत ने तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोषियों में मां आशा देवी और उसके दो बेटे लाल बहादुर तथा लाल बिहारी पासवान शामिल हैं।